बस्ती। आरसीसी पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण समारोह अत्यंत उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ भव्य रूप में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकगण, छात्र-छात्राएँ एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के आदरणीय निदेशक शैलेश चौधरी एवं उप-प्रधानाचार्य विजय प्रकाश चौधरी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए खेलों के महत्व, अनुशासन, टीमवर्क तथा स्वस्थ जीवनशैली पर प्रकाश डाला।
वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्रीन हाउस ने हाउस चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की, जबकि रेड हाउस रनर-अप रहा। क्रिकेट, कबड्डी एवं फुटबॉल प्रतियोगिताओं में ब्लू हाउस विजेता रहा। क्रिकेट प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ज़ीशान को मैन ऑफ द सीरीज़ के सम्मान से नवाज़ा गया।
खेल प्रतियोगिताओं के अंतर्गत सीनियर बॉयज़ एवं सीनियर गर्ल्स रिले रेस, जूनियर बॉयज़ एवं गर्ल्स 100 मीटर दौड़, लॉन्ग जंप, हाई जंप, शॉटपुट, जैवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो, कलर बॉल रिले, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, फुटबॉल, शतरंज, कैरम, तग ऑफ वॉर, शटल रनिंग एवं ज़िगज़ैग रेस सहित अनेक प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया।
अन्य प्रमुख परिणाम इस प्रकार रहे— जूनियर बॉयज़ कबड्डी : ग्रीन हाउस विजेता,जूनियर गर्ल्स खो-खो : ब्लू हाउस प्रथम, रेड हाउस द्वितीय रिले रेस : ग्रीन हाउस विजेता 200 मीटर दौड़ : येलो हाउस विजेता हाई जंप : येलो हाउस विजेता रही
इस अवसर पर सान्वी चौधरी, वेदांश शुक्ला, शिवम, शुभ, रौनक, मोहम्मद हुसैन, ज़ीशान, अभिनव, अमितेश, आराध्या पटेल, आयांश चौधरी, खुशी चौधरी, आयुष यादव, महिमा, रहमा, अंकिता, अदीबा सहित अनेक छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन एवं खेल भावना के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय के निदेशक शैलेश चौधरी, उप-प्रधानाचार्य विजय प्रकाश चौधरी, पी.टी. शिक्षक अखिलेश कुमार सहित समस्त शिक्षकगण का सराहनीय योगदान रहा। समारोह का समापन जोश, उमंग, तालियों एवं विद्यार्थियों के आत्मविश्वास से भरे चेहरों के साथ हुआ, जिसने इस आयोजन को स्मरणीय बना दिया।

By UP Khabariya

UP Khabriya is an interactive platform where you can raise your issues through our channel. Available across digital platforms and with a monthly magazine, it covers a wide range of topics including governance, education, and public welfare in your language.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *