बस्ती: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जनपदीय अध्यक्ष चंद्रिका सिंह व मंत्री बालकृष्ण ओझा के नेतृत्व में शिक्षकों ने जिला अधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी को अत्यधिक कोहरे व ठंड के कारण परिषद के विद्यालयों में समय परिवर्तन हेतु सौपा ज्ञापन ।
जिला मंत्री बालकृष्ण ओझा ने बताया कि वर्तमान समय में ग्रामीण अंचलों में कोहरे का प्रभाव बढ़ गया है। शिक्षकों को विद्यालय आने-जाने में भी अत्यधिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण अंचलों में कोहरे की वजह से बच्चे भी विद्यालय में देरी से आ रहे हैं तथा उनकी संख्या भी निरंतर घटती ही जा रही है। जिसको देखते हुए संगठन ने जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी को आज विद्यालय समय परिवर्तन करते हुए 10:00 बजे से विद्यालय खोलने हेतु पत्र दिया है।अगल-बगल के जिलों में भी विद्यालय के समय का परिवर्तन कर दिया गया है ।ज्ञापन देने वालों में कोषाध्यक्ष दुर्गेश यादव जिला उपाध्यक्ष प्रवीण श्रीवास्तव, सुधीर तिवारी, शिवप्रकाश सिंह, उमाकांत शुक्ल, ब्लॉक अध्य्क्ष सनद पटेल, प्रमोद सिंह, ब्लॉक मंत्री संतोष मिश्र, मुरलीधर, अनिल पाठक,संजय यादव,वीरेंद्र शुक्ल उपस्थित रहे।
