मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर हुई कार्यशाला: 9 से 21 जून तक चलेगा संकल्प से सिद्धि अभियान, जनता तक पहुंचाएंगे उपलब्धियां
बस्ती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा जिला कार्यालय बस्ती में एक भव्य जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के माध्यम से बीते 11 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना रहा। जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यशाला में भाजपा के पूर्व सांसद व असम राज्य के प्रभारी हरीश द्विवेदी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जिले से भानु प्रकाश मिश्र, अमृत कुमार वर्मा, ममता सिंह, अमित शुक्ल को अभियान कि जिम्मेदारी सौपी गई। इसी तरह मण्डल स्तर पर तीन – तीन कार्यकर्ताओ कि टोली बनाई गई।
पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले एक दशक में ऐतिहासिक परिवर्तन देखा है। उनकी नीतियों से भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के माध्यम से देश आत्मनिर्भर और समृद्ध बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
पूर्व सांसद ने अभियान को विस्तार से बताते हुए कहा 5 जून – 5 अगस्त तक विश्व पर्यावरण दिवस अभियान, 11 जून को प्रेस वार्ता के बाद प्रदर्शनी उद्घाटन और प्रोफेशनल मीट, 12 से 14 जून तक विकसित भारत संकल्प सभा, 15 से 17 जून तक शक्तिकेन्द्र-मोहल्ला/पंचायत चौपाल, 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, 23 जून डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी बलिदान दिवस एवं 6 जुलाई मुखर्जी जी कि जन्म जयंती कार्यक्रम, 25 जून को संविधान हत्या दिवस (आपातकाल के काले अध्याय के 50 वर्ष) पर कार्यक्रम तय हुए है। सभी कार्यकर्ताओ को जोर लगाकर अभियान को सफल बनाना है।
जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने बताया कि 9 से 21 जून तक ‘संकल्प से सिद्धि’ अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान जनपद और मंडल स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यकर्ता मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों का प्रचार-प्रसार करेंगे।
साथ ही जनता को सरकार की दूरदर्शी नीतियों से अवगत कराएंगे। कार्यशाला में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और अभियान के संयोजक व सह-संयोजक सहित शक्तिकेंद्र संयोजक मौजूद रहे। सभी ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
इस दौरान प्रमुख रूप से यशकांत सिंह, राजेन्द्र गौड़, राम सिंगार ओझा, राजेश पाल चौधरी, राकेश श्रीवास्तव, चन्द्र शेखर मुन्ना, अनिल दुबे, बाल कृष्ण तिवारी, गजेन्द्र सिंह, प्रत्युष सिंह, उमाशंकर पटवा, आशा सिंह, अरविन्द श्रीवास्तव, रोली सिंह, दिलीप पाण्डेय, देवेन्द्र सिंह, श्रीश पाण्डेय, राना दिनेश सिंह, योगेन्द्र सिंह, सुमन सिंह, नीलम गौड़, राजकुमार शुक्ल, गौरव अग्रवाल, विजय भान सिंह, सुजीत सोनी, धर्मेन्द्र जायसवाल, दुर्गेश अग्रहरी, अंकित पाण्डेय, अभिनव उपाध्याय, श्रुति अग्रहरी, रवि तिवारी, प्रबल मलानी, विजय भान सिंह, भानु प्रताप सिंह, गंगेश सिंह, सर्वजीत भारती, गौरव मणि त्रिपाठी, मनोज पाठक, जवाहर लाल, कामेंद्र चौहान, लवकुश शुक्ल, राजेश कमलापुरी, राम निवास गिरी, शिव चरन जायसवाल जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और अभियान के संयोजक व सह-संयोजक सहित शक्तिकेंद्र संयोजक मौजूद रहे।