बस्ती। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयुक्त परिसर में मंडलायुक्त अखिलेश सिंह ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में उन्होंने एक पेड़ मॉ के नाम पर बरगद, पाकड़, आम, पीपल एवं अन्य औषधीय एवं छायादार वृक्षों का रोपण किया। इस अवसर पर अपर आयुक्त न्यायिक सुरेन्द्र प्रसाद यादव, अपर आयुक्त प्रषासन मनोज कुमार तिवारी, संयुक्त विकास आयुक्त बलराम कुमार ने भी पौधरोपण किया। मंडलायुक्त ने निर्देश दिया कि रोपित पौधों की देखभाल सुनिश्चित की जाए और नियमित रूप से उनकी निगरानी की जाए। उन्होने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे पर्यावरण की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं।
मंडलायुक्त ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखना वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। वृक्ष न केवल हमें शुद्ध वायु और छाया प्रदान करते हैं, बल्कि जलवायु परिवर्तन को नियंत्रित करने, वर्षा को आकर्षित करने, जैव विविधता को संरक्षित करने और प्राकृतिक आपदाओं को रोकने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि आज का पौधरोपण कल की सुरक्षा है, इसलिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।
कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी संतोष कुमार पाण्डेय, ओएसडी बजरंग बली पाण्डेय, अनुपम चौधरी, रमेश चन्द्र, जीतेन्द्र कुमार श्रीवास्तव सहित आयुक्त कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहें।