बस्ती। उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) के प्रादेशिक अधिवेशन में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने पत्रकारों से कहा कि वे देश और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाएं। 11 अप्रैल को मुरादाबाद के दिल्ली रोड स्थित होटल राही में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में पत्रकारों की बड़ी भूमिका रही है और आज डिजिटल दौर में भी उनकी जिम्मेदारी उतनी ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को ऐसी खबरें करनी चाहिए जो समाज से जुड़ी हों और लोगों के काम आएं। राज्यपाल ने पत्रकारों की समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि इन पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि श्रम मंत्री रहते हुए उन्होंने पत्रकारों के हित में कई काम किए थे।

अधिवेशन में अच्छे काम के लिए प्रदेश सचिव जयंत कुमार मिश्र और बस्ती के जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र मिश्र को सम्मानित किया गया।

WhatsApp Group Join Now

प्रदेश सचिव जयंत कुमार मिश्र ने बताया कि अधिवेशन में पत्रकारों के हित में कई प्रस्ताव पास किए गए। इनमें पत्रकार पेंशन, आयुष्मान कार्ड की समस्याएं दूर करना, रेल यात्रा रियायत बहाल करना, आवास की व्यवस्था, प्रेस मान्यता समिति का गठन, रोडवेज में मुफ्त सहयात्री सुविधा, पत्रकार सुरक्षा, छोटे अखबारों को विज्ञापन और पत्रकार कल्याण कोष शामिल हैं।

प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश कुमार सिंह ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों को सरकार के पास भेजा जाएगा और उन्हें लागू कराने के लिए प्रयास किए जाएंगे।

By UP Khabariya

UP Khabriya is an interactive platform where you can raise your issues through our channel. Available across digital platforms and with a monthly magazine, it covers a wide range of topics including governance, education, and public welfare in your language.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *