नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर प्रभारी डॉ. कमलेश कुमारी पाण्डेय ने की प्रेस वार्ता
लखनऊ। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर प्रभारी डॉ. कमलेश कुमारी पाण्डेय ने प्रेस वार्ता आयोजित कर इसे महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि इस कानून के माध्यम से संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा, जिससे उनकी भागीदारी और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी।
प्रभारी डॉ. पाण्डेय ने बताया कि यह अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक रूप से मजबूत करने के साथ-साथ समाज में समानता और सम्मान दिलाने का माध्यम बनेगा। उन्होंने सरकार के इस निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि इससे देश की आधी आबादी को निर्णय प्रक्रिया में उचित स्थान मिलेगा।
प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इस कानून की जानकारी घर-घर तक पहुंचाएं, ताकि महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो सकें।
इस दौरान जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा,कार्यक्रम संयोजक शालिनी मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा, सुमन सिंह, भानु प्रकाश मिश्रा, जिला मिडिया प्रभारी अजय पाल सिंह, नीरज तिवारी,रघुवर उपाध्याय आदि लोग मौजूद रहे।
