बस्ती । रविवार को विश्व हिन्दू महासंघ के स्थापना दिवस पर धर्म का जयघोष विशाल और भव्य शोभा यात्रा जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह के संयोजन में निकाली गई। शोभा यात्रा में श्री हनुमान जी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की छवि के रूप में अखिलेश सिंह के पुत्र शौर्य प्रताप सिंह मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहे। यात्रा राजकीय इण्टर कालेज के मैंदान से गाजे- बाजे के साथ धर्म का जयघोष करते हुये गांधीनगर, कम्पनीबाग होते हुये तिरंगा चौराह पहुंची। यहां कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
विश्व हिन्दू महासंघ जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि धर्म, संस्कृति और एकता के इस महापर्व में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लेकर एकजुटता का परिचय दिया। शोभा यात्रा में पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल दयाराम चौधरी, आनंद सिंह बाजा भैया, दिलीप पाण्डेय, अंकुर वर्मा के साथ ही विश्व हिन्दू महासंघ के अजय मिश्रा बिंदु गोपाल त्रिपाठी सौरभ त्रिपाठी विवेक श्रीवास्तव, शिवलाल प्रेमी अमरजीत सिंह विपिन विपिन बालकृष्ण सिंह राजकुमार और मंटू चौधरी राकेश सिंह सुमित शुक्ला, सौरभ चतुर्वेदी परमानंद गुप्ता संदीप कमलापुरी, पूनम सिंह, कंचन विश्वकर्म ममता शमार्, अनसूया पाण्डेय, आरती यादव, सोनी, अभिषेक शर्मा, सतीश पाण्डेय, पप्पू, प्रिंस जायसवाल, सिकंदर वर्मा, विनय तिवारी, चंद्रमणि पाण्डेय, अभिषेक सिंह, रंजीत चौधरी, चंदन शर्मा, रामचरण सोनकर, विवेक प्रजापति, जय राम कुमार के साथ सैकड़ो पदाधिकारी कार्यकर्ता और विभिन्न संगठनों के लोग शामिल रहे।

By UP Khabariya

UP Khabriya is an interactive platform where you can raise your issues through our channel. Available across digital platforms and with a monthly magazine, it covers a wide range of topics including governance, education, and public welfare in your language.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *