बीजेपी स्थापना दिवस पर ‘गांव चलो अभियान’ तेज, योजनाओं की दी जा रही जानकारी
बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिले में ‘गांव चलो अभियान’ तेज गति से चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कुदरहा ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख अनिल दुबे द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें गांव-गांव जाकर लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के तहत अनिल दुबे ने कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर संपर्क किया और केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का विस्तार से बखान किया। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि सरकार की मंशा हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है, ताकि समाज का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।
इस दौरान विशेष रूप से महिलाओं को जागरूक किया गया। उन्हें उज्ज्वला योजना, पीएम आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, आयुष्मान भारत योजना सहित अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। महिलाओं ने बताया कि वे इन योजनाओं का लाभ ले रही हैं और इससे उनके जीवन स्तर में सुधार हुआ है।
गांव की महिलाओं ने सरकार की पहल की सराहना करते हुए कहा कि योजनाएं सीधे लाभार्थियों तक पहुंच रही हैं, जिससे उन्हें आर्थिक और सामाजिक मजबूती मिल रही है। उन्होंने योगी सरकार की नीतियों की प्रशंसा भी की।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। ‘गांव चलो अभियान’ के माध्यम से पार्टी न सिर्फ अपनी नीतियों को जनता तक पहुंचा रही है, बल्कि आम लोगों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को भी सुन रही है।
इस अभियान के जरिए भाजपा संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।
