केंद्रीय मंत्री के बयान को बताया दुर्भाग्यपूर्ण,दिल्ली धरने की तैयारी में शिक्षक

बस्ती: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर बीएसए कार्यालय पर शिक्षको ने टेट अनिवार्यता को लेकर आदेश की प्रति जलाकर उसका विरोध प्रदर्शन किया तथा सदन में सांसदों द्वारा टेट मुद्दे को लेकर उठाये गए प्रश्नों पर केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के जवाब को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।
बड़ी संख्या में पहुचे शिक्षको ने बीएसए कार्यालय पर नारेबाजी की और सरकार के टेट मुद्दे पर गंभीरता को न लेने पर नाराजगी व्यक्त की है।जिलाध्यक्ष चन्द्रिका सिंह ने बताया कि लगातार संसद में 25 से अधिक पक्ष व विपक्ष के सांसदों ने दोनों सदनों में इस मुद्दे को उठाया था और सभी मानक और परीक्षाओं को पूर्ण कर नौकरी कर रहे शिक्षको पर अचानक टेट परीक्षा पास करने के अव्यवहारिक आदेश पर केंद्रीय मंत्री के लिखित बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है,केंद्रीय मंत्री द्वारा सभी शिक्षको को टेट देने व परीक्षा पास करने की बात कही है।जबकि राष्ट्रीय नेतृत्व ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मिला और उन्होंने भी पूर्ण आश्वासन दिया था कि संसद सत्र में इस प्रकरण का निराकरण किया जाएगा।
जिला मंत्री बालकृष्ण ओझा ने बताया कि सरकार यदि टेट मुद्दे पर सरकार ने कोई निर्णय नही लिया तो 25 लाख शिक्षको के रोजी रोटी पर संकट आ जायेगा और शिक्षक संगठन अब आर पार की लड़ाई लड़ने को भी तैयार है।
तहसील अध्य्क्ष प्रताप नारायण चौधरी व राजकुमार तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व दिल्ली में लगातार धरने की रणनीति बना रहा है,विगत दिनों में दो बार दिल्ली धरने को लेकर सरकार में अनुमति देने के बाद वापस ले ली।लाखो शिक्षक दिल्ली कूच के लिए तैयार है और अपनी बातों को सरकार तक बजट सत्र में रखेगी।
महिला शिक्षिकाओ का पक्ष रखते हुए जिला संगठन मंत्री सविता पाण्डेय, रेहाना परवीन ने बताया कि 20 से 35 साल से शिक्षिका नौकरी कर रही है और जब नौकरी में आये तो सभी मानक और परीक्षा देकर नौकरी प्राप्त की और अब अचानक से अब परीक्षा पास करने का दबाव बनाया जा रहा है जिससे नौकरी भी अब खतरे में है।
बड़ी संख्या में महिला शिक्षको ने विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन करने वालो में अशोक यादव, रामभवन, मोहम्मद असलम, नीरज सिंह, बब्बन पाण्डेय, रवि सिंह, रामसागर वर्मा, अखिलेश पाण्डेय, प्रताप नारायण, उमाकांत शुक्ल, मंगला मौर्य, देवेंद्र यादव, संतोष पाण्डेय, अनीस अहमद, रामपियारे, वीरेंद्र शुक्ला, गणेश श्रीवास्तव, तफ्फजूल, विवेक सिंह, मनोज उपाध्याय, हरेंद्र यादव, रुकनुद्दीन, सुनील, वेद उपाध्याय, विजय यादव, प्रमोद सिंह, प्रभात वर्मा, बृजेश त्रिपाठी,मंगला मौर्य, संजय यादव, नवीन सिंह, संजय चौधरी, कमर खलील, हरदीप,नीतू सिंह, शत्रुजीत यादव, सुषमा, उर्मिला चौधरी, शेषमणि पटेल उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now

By UP Khabariya

UP Khabriya is an interactive platform where you can raise your issues through our channel. Available across digital platforms and with a monthly magazine, it covers a wide range of topics including governance, education, and public welfare in your language.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *