बस्ती: जनपद बस्ती के कलवारी क्षेत्र अंतर्गत अगौना पंचायत भवन में आगामी 10 फरवरी 2026 को रक्तदान शिविर एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीण एवं जरूरतमंद नागरिकों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

इस शिविर का आयोजन TREE Initiatives Society द्वारा किया जा रहा है, जिसमें जिला चिकित्सालय बस्ती से जुड़े योग्य एलोपैथिक एवं होम्योपैथिक चिकित्सक उपस्थित रहेंगे। शिविर में सामान्य स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श, आवश्यक दवाओं का निःशुल्क वितरण एवं स्वास्थ्य जागरूकता परामर्श दिया जाएगा। साथ ही स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे जरूरतमंद मरीजों को जीवनरक्षक रक्त उपलब्ध कराया जा सके।

WhatsApp Group Join Now

संस्था के अध्यक्ष प्रभाकर ने बताया कि यह शिविर आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया जा रहा है, ताकि स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित लोगों तक सीधी सेवाएं पहुंच सकें। उन्होंने आमजन से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराएं तथा योग्य व्यक्ति रक्तदान कर मानव सेवा में योगदान दें।

बताया गया कि रक्तदान शिविर में 18 से 65 वर्ष आयु वर्ग के स्वस्थ व्यक्ति, जिनका वजन 45 किलोग्राम से अधिक हो, रक्तदान कर सकते हैं। शिविर प्रातः 10:00 बजे से प्रारंभ होगा।

शिविर संयोजक एवं समाजसेवी प्रेम त्रिपाठी ने बताया कि तैयारियों के तहत गांव-गांव जाकर पंपलेट वितरण किया जा रहा है और लोगों को शिविर में आने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। TREE Initiatives Society के संस्थापक सदस्य एवं पत्रकार दिलीप कुमार के नेतृत्व में अब्दुर रहीम, राम भवन सहित अन्य स्वयंसेवकों की टीम जागरूकता अभियान में सक्रिय है। इसके साथ ही चौक-चौराहों पर फ्लेक्स लगाए गए हैं तथा जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग प्राप्त हो रहा है।

शिविर के सह-संयोजक एवं अगौना पंचायत के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विजय कुमार यादव ने बताया कि शिविर स्थल पर साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं, ताकि कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

By UP Khabariya

UP Khabriya is an interactive platform where you can raise your issues through our channel. Available across digital platforms and with a monthly magazine, it covers a wide range of topics including governance, education, and public welfare in your language.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *