बस्ती। जनपद के कोतवाली क्षेत्र चननी सियारोवास निवासी महिला विजयलक्ष्मी ने गांव में स्थित लगभग 150 वर्ष पुराने बरगद के पेड़ को काटने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है।
प्रार्थिनी विजय लक्ष्मी पत्नी दिलीप कुमार, निवासी चननी सियारायावास ने दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 5 फरवरी 2026 को दोपहर करीब 1:30 बजे वह अपने मायके जा रही थीं। इसी दौरान मौजा बरसांव में उनकी सास चन्द्रावती देवी के नाम दर्ज गाटा संख्या 256, रकबा 0.2430 हेक्टेयर भूमि पर खड़े पुराने बरगद के पेड़ को रामू प्रसाद पुत्र छट्टीराम व दो-तीन अज्ञात लोगों द्वारा काटा जा रहा था।
विरोध करने पर आरोप है कि उक्त लोगों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की तथा जमीन में तेजाब डालने की धमकी दी। पीड़िता का कहना है कि घटना की सूचना स्थानीय थाने को दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से मामले में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई कराने की मांग की है।
