बस्ती। रविवार को लोकसभा में केन्द्र सरकार द्वारा वर्ष 2026 का केन्द्रीय बजट प्रस्तुत किया गया। बजट का लाइव प्रसारण बस्ती सदर ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से देखा गया। इस अवसर पर असम प्रभारी एवं पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी तथा भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र की उपस्थिति में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
सदर ब्लॉक के साथ-साथ यह कार्यक्रम जिले के सभी मण्डलों में भी आयोजित किया गया, जहाँ भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने सामूहिक रूप से बजट प्रस्तुति का सजीव प्रसारण देखा और केन्द्र सरकार की नीतियों पर चर्चा की।
इस अवसर पर पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत यह केन्द्रीय बजट ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने वाला है। उन्होंने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा को और अधिक मजबूती प्रदान करता है। गरीब, किसान, युवा, महिला, मध्यम वर्ग और उद्यमियों—देश के प्रत्येक वर्ग के सशक्तिकरण को ध्यान में रखकर तैयार किया गया यह बजट दूरदर्शी, जनकल्याणकारी एवं समावेशी विकास को गति देने वाला है। यह बजट भारत को आर्थिक रूप से सशक्त और वैश्विक नेतृत्व की ओर अग्रसर करेगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने अपने वक्तव्य में कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा प्रस्तुत यह बजट सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना को साकार करता है। उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचे के विकास, रोजगार सृजन, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में बजट में किए गए प्रावधान आम जनमानस के जीवन स्तर को बेहतर बनाएंगे। यह बजट आत्मनिर्भर और सशक्त भारत की नींव को और मजबूत करता है।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से गोपेश्वर त्रिपाठी, राकेश श्रीवास्तव, गजेंद्र सिंह, चन्द्रशेखर मुन्ना, प्रत्युष सिंह, रमेश चक्रवर्ती, भानु प्रकाश मिश्र, प्रमोद कुमार गिल्लम चौधरी, अभिषेक कुमार गौतम, अंकुर वर्मा, अरविन्द पाल, अखण्ड सिंह, अमृत वर्मा, राजकुमार शुक्ल, सुमन सिंह, शालिनी मिश्र, ममता सिंह, शिवानी सिंह, नीलम गौड़, सत्येन्द्र सिंह भोलू, विनोद चौधरी, सुनील सिंह, अभिषेक सिंह पीठिया, प्रदीप निषाद, सुभाष श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।

By UP Khabariya

UP Khabriya is an interactive platform where you can raise your issues through our channel. Available across digital platforms and with a monthly magazine, it covers a wide range of topics including governance, education, and public welfare in your language.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *