बस्ती जिले के जिले के हरदिया चौराहे पर ट्रक और सवारी बस की जोरदार टक्कर में चार लोगों की मृत्यु होने की खबर है। जबकि टक्कर में 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात लगभग 12 बजे के आसपास सिद्धार्थनगर से अजमेर के लिए जायरिनों की भरी बस पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के हरदिया चौराहे के पास पहुंची थी, इसी दौरान बड़े वन की ओर से आ रही ट्रक से बस की जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें बस ड्राइवर सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय और बड़े वन की पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि घायल काफी देर तक उसी में फंसे रहे।
दुर्घटना की सूचना जैसे ही बड़े अफसरों को मिली तो पुलिस अधीक्षक अभिनंदन पुरानी बस्ती और कोतवाली थाने के थानाअध्यक्ष और कोतवाल सहित सभी पुलिसकर्मी पहुंचकर मौके पर रेस्क्यू कर रहे हैं। उधर अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा है।

By UP Khabariya

UP Khabriya is an interactive platform where you can raise your issues through our channel. Available across digital platforms and with a monthly magazine, it covers a wide range of topics including governance, education, and public welfare in your language.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *