महराजगंज/यूपी: महराजगंज जिले के निवासी अशोक यादव ने चैम्पियनशिप 2025 पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। अशोक यादव ने 400 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान हासिल कर सिल्वर मेडल जीता, जबकि 100 मीटर दौड़ में तीसरा स्थान प्राप्त कर ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया। अशोक की इस सफलता से जिले में हर्ष का माहौल है, और वे आने वाले टूर्नामेंट्स में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रतिबद्ध हैं।
अशोक यादव ने सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीतकर बढ़ाया देश का मान
महराजगंज जिले के पनेवा पनेई निवासी और नवोदय विद्यालय के पूर्व छात्र अशोक यादव ने चैम्पियनशिप 2025 पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 400 मीटर दौड़ में सिल्वर और 100 मीटर दौड़ में ब्रॉन्ज मेडल जीता।

ये भी पढ़ें: महराजगंज-गोरखपुर रोड का होगा सौंदर्यीकरण, लगेगी एलईडी लाइट और डेकोरेटेड प्लांट
अशोक पहले भी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा साबित कर चुके हैं। 2023 में भुवनेश्वर में आयोजित नेशनल प्रतियोगिता में उन्होंने सिल्वर मेडल जीता था, जबकि सांसद खेल प्रतियोगिता महराजगंज में गोल्ड मेडल हासिल किया था। वर्तमान में वे साईं गुजरात में प्रशिक्षण ले रहे हैं।
अशोक यादव का ओलंपिक मेडल जीतने का सपना
अशोक यादव ने चैम्पियनशिप 2025 पैरा एथलेटिक्स में शानदार प्रदर्शन कर 400 मीटर में सिल्वर और 100 मीटर में ब्रॉन्ज मेडल जीता। नवोदय विद्यालय के पूर्व छात्र अशोक की आर्थिक स्थिति कमजोर है। उनके पिता प्राइवेट जॉब करते हैं, जिससे उनकी डाइट और तैयारी में कठिनाइयाँ आती हैं। बावजूद इसके, वे पैरा ओलंपिक में देश के लिए मेडल जीतने के सपने को पूरा करने के लिए लगातार कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: कैसे दाखिल करें RTI? आपके गांव में कितना खर्च हुआ, ऐसे लें पूरी जानकारी
350 से अधिक पैरा-एथलीट ने लिया था भाग
बता दें कि 10 फरवरी से 13 फरवरी 2025 तक दुबई में आयोजित World Para Athletics Grand Prix में 42 देशों के 350 से अधिक पैरा-एथलीट ने भाग लिया। भारत के पैरा-एथलीट ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 21 पदक के साथ तालिका में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। बतौर PCI अध्यक्ष मैं भी इस प्रतियोगिता में भारत के इस प्रदर्शन का साक्षी बना। 2025 में ही भारत वर्ल्ड पैराएथलेटिक्स चैम्पियनशिप का आयोजन करने जा रहा है। दुबई का प्रदर्शन खिलाडिय़ों के मनोबल को बढ़ाने वाला साबित होगा।