महराजगंज : घुघली थाना क्षेत्र में घुघली नगर के एक व्यापारी की पत्नी का अपहरण कर लूट और छेड़खानी  का प्रयास का मामला सामने आया है। मंगलवार  देर रात शादी से लौट रहीं महिला ने बोलेरो का कांच तोड़ अपनी जान बचाई है। इस मामले में घुघली पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

घुघली थाना क्षेत्र के घुघली नगर के डीएवी तिराहे से मंगलवार शाम को एक घर से बारात श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल के एक गांव में गई थी। बारात से रात में एक बोलेरो में कुछ महिलाओं को लेकर रात करीब एक बजे घुघली पहुंचा। दूल्हे के घर पर सभी महिलाएं उतर गईं। इसी दौरान नेबूआ नौरंगिया रोड स्थित एक किराना व्यवसाई की पत्नी को बोलेरो चालक ने घर छोड़ने की बात कह कर बोलेरो में बैठा लिया।

WhatsApp Group Join Now

ये भी पढ़ें :महराजगंज: गुरु-शिष्य का रिश्ता हुआ तार-तार! 6वीं में पढ़ रही छात्रा को लेकर फरार हुआ शिक्षक

और दूल्हे के घर से महिला को लेकर छोटी गंडक पुल को पार कर कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के मडार विंदवलिया गांव में प्रवेश कर गया। बताया जा रहा है की महिला ने बोलेरो चालक से रास्ते में अपने घर पर रोकने का प्रयास किया, लेकिन बोलरो चालक लूट और छेड़खानी के की नियत से बोलेरो को लेकर कुशीनगर सीमा में प्रवेश कर गया।

इसी दौरान महिला ने कुशीनगर जिले के मडार विंदवलिया गांव में अपने परिचित के घर के बाहर बोलेरो का फाटक तोड़ चलती गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। इस दुर्घटना में महिला बुरी तरह घायल हो गई। बताया जा रहा है की बोलेरो चालक गाड़ी बैक कर महिला पर हमला करने की कोशिश की लेकिन ग्रामीणों के पहुंचने पर वह वहां से फरार हो गया।

इस मामले घुघली थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया की इस पूरे मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया की अपहरण जैसी कोई बात नही है महिला अपने घर पर है।

By Rudra

रूद्र कुमार , महराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। यूपी खबरिया व बतकही (हिंदी साप्ताहिक अखबार) संस्थान के साथ जुड़कर कार्य कर रहे हैं। रूद्र सॉफ्ट खबरों के साथ ही जिले की घटनात्मक खबरों में विशेष रुचि रखते हैं।

One thought on “घुघुली में व्यापारी की पत्नी का अपहरण कर लूट और छेड़खानी का प्रयास, महिला ने बोलेरो का फाटक तोड़ बचाई जान, इलाके में हड़कंप”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *