अनुराग जायसवाल/ संवाददाता

महराजगंज: 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले जनपद में सियासी सरगर्मी काफी तेज हो गईं हैं। एक तरफ जहां जनपद भर में भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओ और पदाधिकारियों को फील्ड में जोर जोर से जनता के बीच पार्टी को मजबूत बनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमो को चला रही है तो वहीं दूसरी तरफ जोड़ तोड़ का खेल भी काफी तेज हो गया है

बीते दिनों जनपद के अधिकतर चेयरमैन और जिला पंचायत सदस्य लखनऊ में भाजपा को ज्वॉइन किए। वहीं इस बार के सियासी समर में भाजपा गावों का भी रुख की हुई है जहा गांव चलो अभियान के तहत जनता को पार्टी के नेता पार्टी की नीतियों से जोड़ रहे हैं तो वहीं गावों के प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को जो अन्य दलों का रुख किए हुए थे उनको तोड़ कर भाजपा में जोड़ रही है।

ये भी पढ़ें: महराजगंज: वार्डेन व रसोईया में आरोप प्रत्यारोप, रसोईयां व सफाईकर्मी को निकाला बाहर

बरहाल देखने वाली बात यह होगी कि जोड़ तोड़ का यह खेल 2024 के चुनावों में भाजपा को कितना फायदा पहुंचाएगा।

error: Content is protected !!