विश्व पर्यावरण दिवस पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत मऊ जिलाधिकारी आनंद वर्धन ने किया पौधारोपण

मऊ – विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद में संचालित “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने अपने निजी आवास तथा वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत चयनित मुख्य कार्यक्रम स्थल बापू इंटर कॉलेज, कोपागंज में पौधारोपण कर जनपदवासियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा…

मऊ – विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद में संचालित “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने अपने निजी आवास तथा वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत चयनित मुख्य कार्यक्रम स्थल बापू इंटर कॉलेज, कोपागंज में पौधारोपण कर जनपदवासियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। स्वच्छ, हरित एवं संतुलित पर्यावरण के निर्माण हेतु प्रत्येक नागरिक को वृक्षारोपण में सक्रिय सहभागिता निभानी चाहिए। उन्होंने जनपदवासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि वृक्ष न केवल पर्यावरण को शुद्ध करते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित एवं स्वस्थ भविष्य की आधारशिला भी हैं।

मुख्य कार्यक्रम स्थल बापू इंटर कॉलेज, कोपागंज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मनोज कुमार राय एवं प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) पी.के. पांडेय ने भी पौधारोपण किया तथा उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया। डीएफओ ने बताया कि जनपद हेतु इस बार कुल 30 लाख 50 हजार पौधारोपण का लक्ष्य है। जनपद में वनावरण बढ़ाने एवं पर्यावरण संरक्षण को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आज 3 लाख 77 हजार पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य की प्राप्ति हेतु विभिन्न विभागों, संस्थाओं एवं जनसामान्य की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है।

जिलाधिकारी ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान को जन आंदोलन का स्वरूप देने पर बल देते हुए समस्त सरकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से भी बढ़-चढ़कर भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपनी माता के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए तथा उसकी देखभाल कर उसे वृक्ष के रूप में विकसित करे। यही प्रकृति एवं मातृशक्ति के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

कार्यक्रम में वन विभाग, जिला प्रशासन एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि तथा स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports