विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पोखरा पीठाधीश्वर गिरजेश दास जी महाराज ने किया पौधरोपण

बस्ती। वृक्ष लगाओ… प्रकृति बचाओ… — यह केवल एक नारा नहीं था, बल्कि राम जानकी हनुमानगढ़ी मठ पोखरा सरकार बस्ती के महंत नागा गिरजेश दास जी महाराज दिगम्बर अखाड़ा के मन की पीड़ा थी, जो शुक्रवार को पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण करते-करते उनके नेत्रों से छलक पड़ी। कप्तानगंज ब्लॉक क्षेत्र स्थित संवत 1782…

बस्ती। वृक्ष लगाओ… प्रकृति बचाओ… — यह केवल एक नारा नहीं था, बल्कि राम जानकी हनुमानगढ़ी मठ पोखरा सरकार बस्ती के महंत नागा गिरजेश दास जी महाराज दिगम्बर अखाड़ा के मन की पीड़ा थी, जो शुक्रवार को पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण करते-करते उनके नेत्रों से छलक पड़ी।

कप्तानगंज ब्लॉक क्षेत्र स्थित संवत 1782 के इस प्राचीन मठ के प्रांगण में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पोखरा पीठाधीश्वर गिरजेश दास जी महाराज के नेतृत्व में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मठ परिसर में पौधे रोपते हुए महंत नागा गिरजेश दास जी ने उपस्थित जनसमूह से पौधे लगाने और वृक्षों की कटाई न करने की भावपूर्ण अपील की।

महंत जी ने कहा — “वृक्ष लगाओ, वृक्ष लगाओ, प्रकृति बचाओ।” उन्होंने कहा कि पहले तापमान इतना अधिक नहीं होता था, जितना आज हो रहा है। अचानक बाढ़, अकाल, असमय वर्षा और भीषण गर्मी — यह सब वृक्षों की अंधाधुंध कटाई का ही परिणाम है। बात करते-करते महंत जी भावुक हो गए और उनकी आँखें नम हो गईं — यह दृश्य वहाँ उपस्थित सभी लोगों के हृदय को छू गया।

महंत जी ने आमजन से आह्वान किया कि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल भी करे। उन्होंने कहा कि धर्म और प्रकृति एक-दूसरे के पूरक हैं — जो प्रकृति की रक्षा करता है, वही सच्चे अर्थों में धर्म का पालन करता है।

इस अवसर पर मठ के साधु-संत, स्थानीय श्रद्धालु एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश घर-घर पहुँचाने का संकल्प लिया गया।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports