पर्यावरण योद्धा अजय सिंह गौतम ने 30 वर्षों में लगाए 75 हजार पौधे, पूर्वांचल के ट्री मैन के नाम से है मशहूर

  बस्ती। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बस्ती जिले के भेलवल गांव निवासी एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय सिंह गौतम की पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में की गई अनुकरणीय सेवाओं को विशेष रूप से याद किया जा रहा है। पिछले 30 वर्षों से निरंतर पौधरोपण अभियान चला रहे अजय सिंह गौतम अब तक…

 

बस्ती। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बस्ती जिले के भेलवल गांव निवासी एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय सिंह गौतम की पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में की गई अनुकरणीय सेवाओं को विशेष रूप से याद किया जा रहा है। पिछले 30 वर्षों से निरंतर पौधरोपण अभियान चला रहे अजय सिंह गौतम अब तक विभिन्न राज्यों में लगभग 75 हजार पौधे लगा चुके हैं।

अजय सिंह गौतम का मानना है कि पेड़ लगाना केवल एक कार्य नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारा नैतिक दायित्व है। उन्होंने इस अभियान की शुरुआत व्यक्तिगत स्तर पर की थी, जो समय के साथ एक व्यापक सामाजिक आंदोलन का रूप ले चुका है।

उन्होंने मुख्य रूप से बस्ती, गोरखपुर और देवरिया , संतकबीरनगर,सहित तमाम जनपदों में पैमाने पर पौधरोपण किया है। इसके अलावा बिहार, पश्चिम बंगाल, पंजाब, उत्तराखंड, राजस्थान और मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में भी उन्होंने मंदिर परिसरों, विद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों और सामुदायिक क्षेत्रों में हजारों पौधे लगाए हैं।

विशेष रूप से मंदिर परिसरों में लगाए गए पौधे अब विशाल वृक्षों का रूप ले चुके हैं, जो पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ धार्मिक स्थलों की सुंदरता भी बढ़ा रहे हैं। विद्यालयों में पौधरोपण के माध्यम से उन्होंने बच्चों में पर्यावरण जागरूकता विकसित करने का भी सफल प्रयास किया है। कई स्कूलों में विशेष अभियान चलाकर छात्रों को पौधे गोद लेने और उनकी देखभाल के लिए प्रेरित किया गया।

अजय सिंह गौतम का कहना है कि जब उन्होंने तीन दशक पहले इस दिशा में कार्य शुरू किया था, तब बहुत कम लोग पर्यावरण संरक्षण को लेकर गंभीर थे। लेकिन आज जलवायु परिवर्तन और बढ़ते प्रदूषण के दौर में पेड़ मानव जीवन के सबसे बड़े मित्र साबित हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जंगलों की कटाई केवल पेड़ों का नुकसान नहीं है, बल्कि इससे पक्षियों के घोंसले उजड़ते हैं, वन्यजीवों का जीवन संकट में पड़ता है और प्रकृति का संतुलन भी बिगड़ता है। इसके परिणामस्वरूप मानव- वन्यजीव संघर्ष बढ़ रहा है और पर्यावरणीय चुनौतियां गंभीर होती जा रही हैं।

उन्होंने आधुनिक तकनीक और औद्योगिक विकास के अनियंत्रित प्रभावों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि उद्योगों, ताप विद्युत संयंत्रों और वाहनों से निकलने वाली गैसें वायुमंडल को प्रदूषित कर रही हैं, जिससे ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन की समस्या बढ़ रही है।

उनके इस सतत प्रयास की स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है। कई सामाजिक संगठन और पर्यावरण प्रेमी उनके अभियान से जुड़कर इसे आगे बढ़ाने का संकल्प ले रहे हैं।

विश्व पर्यावरण दिवस पर अजय सिंह गौतम ने लोगों से अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभाए, तभी पर्यावरण संरक्षण का उद्देश्य सार्थक हो सकेगा।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports