Basti News: लिटिल फ्लावरसे स्कूल मधुपुरम् वाल्टरगंज बस्ती में संम्पन्न हुआ दो दिवसीय ‘समर कैम्प’ का भव्य आयोजन

  बस्ती। रविवार को लिटिल फ्लावर्स स्कूल मधुपुरम् वाल्टरगंज बस्ती में दो दिवसीय ‘समर कैम्प’ का शानदार एवं भब्य आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। जिसमें कुल 23 प्रकार के रोमांचक , मनोरंजक व ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों का सफलता पूर्वक आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक सुरेंद्र प्रताप सिंह जी, निदेशक राहुल सिंह जी व…

 

बस्ती। रविवार को लिटिल फ्लावर्स स्कूल मधुपुरम् वाल्टरगंज बस्ती में दो दिवसीय ‘समर कैम्प’ का शानदार एवं भब्य आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। जिसमें कुल 23 प्रकार के रोमांचक , मनोरंजक व ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों का सफलता पूर्वक आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक सुरेंद्र प्रताप सिंह जी, निदेशक राहुल सिंह जी व निदेशिका श्रीमती अपर्णा सिंह के गरिमामयी व प्रेरक उपस्थिति बनी रही।

उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या की अधिष्ठात्री  देवी माँ सरस्वती व विद्यालय की संस्थापिका स्वर्गीया श्रीमती मधुरानी सिंह  के चित्रानावरण, पुष्पार्चन, माल्यार्पण व दीपप्रज्ज्वलन से हुआ। दीप प्रज्ज्वलन प्रबंधक  सुरेंद्र प्रताप सिंह, निदेशक  राहुल सिंह व माननीया निदेशिका श्रीमती अपर्णा सिंह  के कर कमलों से संपन्न हुआ। तत्पश्चात, समर कैम्प में आयोजित सभी कार्यक्रमों का विद्यालय के समस्त प्रतिभागी बच्चों ने आनंद उठाया। कार्यक्रम के प्रथम दिन कक्षा नर्सरी से कक्षा तृतीय  तक के लगभग  500 बच्चों ने प्रतिभाग किया। इसी प्रकार कैम्प के दूसरे दिन कक्षा चतुर्थ से लेकर कक्षा’ द्वादश तक के लगभग 600 बच्चों ने कार्यक्रम मे सहभागिता की और उसका आनंद लिया। 

समर में आयोजित होने  वाले कार्यक्रमों में बाउंस एक्टिविटीज में- थंडर बिग बाउंस बिग बाउल्ड जम्पलिन बाउंस, कैस्टल किट्स बाउस, मेल्ट डाउन बाउंस, फन ऐक्टिविटीज में- टैम्पोलिन, एटीवी मांउटेन बाइक, वाटर जार्निंग बॉल, पॉटरी मेकिंग,  टैंडैम डौल साइकिल, सुमो वेस्टलिंग रोप-ऐक्टिविटीज मैं- वर्मा व्रीज, कमांड क्रासिंग, जिप लिन, वॉटर ऐक्टिविटीज में- फोमपार्टी, पूल पार्टी, पूल क्रांसिंग, रेन डांस विथ डी.जे., पेंटिंग एक्टीविटीज में- नेल पेंटींग, फेस पैंटिंग, अन्य ऐक्टिविटीज में- मैजिक शो, पपेट शो, टैटू, क्ले मॉडलिंग, आदि प्रकार के विविध मनोरंजक, ज्ञानवर्धक, कलात्मक, रोमांचक, कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति  की गई।

समर कैम्प के शानदार एवं सफल समापन के अवसर पर  प्रबंधक श्री सुरेंद्र प्रताप सिंह जी ने समस्त सहभागी छात- छाताओं को हार्दिक शुभकामना देते हुए उनके उत्साह, साहस व जिज्ञासु प्रवृति की भूरि भूरि प्रशंसा की। उन्होंने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि ऐसे कार्यक्रम जहाँ एक तरफ बच्चों का  मनोरंजन करते हैं वहीं दूसरी तरक उनके अंदर शारीरिक, मानसिक एवं अन्वेषी प्रवृत्ति को भी बढ़ावा देते हैं जो कि उनके चतुर्दिक समग्र व्यक्तित्व के विकास की मजबूत नींव की स्थापना करता है। ऐसे बहुआयामी अधिगम से परिपूर्ण कार्यक्रमों की जहाँ तक प्रशंसा की जाए वह कम ही है।

निदेशक राहुल सिंह जी आयोजित समर कैंप के समापन अवसर पर कहा कि जीवन में 360 डिग्री विकास के लिए केवल पढ़ाई ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि मनोरंजन एवं अन्य गतिविधियों का भी समान महत्व है। उन्होंने कहा कि इस समर कैंप में बच्चों ने पढ़ाई के साथ-साथ खेल, कला, संगीत, नृत्य, नैतिक शिक्षा एवं टीम वर्क जैसे मनोरंजक आयोजनों में भाग लेकर अपने व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास किया। यही “360 डिग्री डेवलपमेंट” का मूल मंत्र है।श्री राहुल सिंह जी ने कहा कि आने वाले समय में भी इसी दृष्टिकोण को अपनाते हुए शैक्षणिक गतिविधियों के साथ मनोरंजन का संतुलन बनाए रखा जाएगा, ताकि बच्चे आत्मनिर्भर, संस्कारी और सक्षम नागरिक बन सकें।

उक्त अवसर पर विद्यालय की माननीया निदेशिका महोदया श्रीमती अपर्णा सिंह जी ने समर कैम्प के आयोजन की उपयोगिता व महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारी संस्था जहाँ एक तरफ विद्यार्थियों की अकादमी सफलता के क्षेत्र में नित नवीन प्रतिमान गढ़ रही है हमारे विद्यालय के विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा परिणाम से लेकर अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अपना परचम लहरा रहे हैं, वहीं हमारी जिम्मेदारी का दायरा और भी बढ़ता जा रहा है। हमें ऐसे भावी पीढ़ी का निर्माण करना है जो शरीर से स्वस्थ्य, मन से मजबूत और इरादों से फौलादी हो, और ऐसे कार्यक्रम इसी उद्देश्य को प्रशस्त करने वाले हैं।

इस अवसर पर विधिता कक्षा- 4B  एवं प्रतीक्षा यादव कक्षा 6-A  की छाताओं को उनके सौम्य व उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत भी किया गया।

 विद्यालय के शानदार व सफल आयोजन पर आदरणीया प्रधानाचार्या श्रीमती वंदना सिंह जी ने कार्यक्रम में सहयोग, सहभाग एवं सक्रिय योगदान देने वाले समस्त सदस्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा किया एवं उनके प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में ऐसे कार्यक्रम की प्रासंगिकता और भी बढ़ जाती है। माननीय प्रबंधक महोदय, निदेशक महोदय व माननीया निदेशिका महोदया के प्रति विशेष आभार ज्ञापित  करते हुए सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports