Basti News: दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस का जलवा कायम, बोर्ड परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

बस्ती। एक बार फिर Delhi School of Excellence ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले में अपना नाम रोशन किया है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय, अभिभावकों एवं जनपद का गौरव बढ़ाया है। विद्यालय की छात्रा *श्रेयसी सिंह एवं अनिका शुक्ला* ने 95% अंक प्राप्त कर विद्यालय में…

बस्ती। एक बार फिर Delhi School of Excellence ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले में अपना नाम रोशन किया है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय, अभिभावकों एवं जनपद का गौरव बढ़ाया है।

विद्यालय की छात्रा *श्रेयसी सिंह एवं अनिका शुक्ला* ने 95% अंक प्राप्त कर विद्यालय में *संयुक्त रूप से प्रथम स्थान* हासिल किया। वहीं *सात्विक नायक* ने 94%, *कशिश पटवा* ने 93%, *जागृति पांडेय* ने 92.2%, *हमना जमशेद* ने 91.4% अंक प्राप्त कर शानदार सफलता अर्जित की।

इसके अतिरिक्त अरीशा ने 89%, माही ने 88%, शशि एवं संजना ने 87%, आदित्य पांडेय एवं हीबा खान ने 86%, इल्मा, आलोक, काव्या, विमल पांडेय तथा निवेदिता ने 85% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।

विद्यार्थियों की इस अभूतपूर्व सफलता पर *विद्यालय प्रबंधक जेपी सिंह, प्रधानाचार्य गोपाल त्रिपाठी*, इंचार्ज भूपेंद्र त्रिपाठी, वेद प्रकाश सिंह, वंदना पांडेय, अमर वधवानी, पंकज गुप्ता, अनूप पांडेय, लवकुश, प्रशांत त्रिपाठी, प्रमोद गुप्ता, आशुतोष पाल, त्रिपुंजय पांडेय, दिनेश यादव, प्रभात त्रिपाठी, लकी शुक्ला सहित समस्त शिक्षकगणों ने विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय परिवार ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग से यह शानदार सफलता संभव हो सकी है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports