Mau News: रामजन्म हत्याकांड मामले में ग्राम प्रधान रामबदन यादव गिरफ्तार

  मऊ जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र के ढोलवन गांव के रहने वाले राम जन्म राजभर की बीते 28 मई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसको लेकर मधुबन सर्कल के सीओ अंजनी कुमार पांडे ने बताया कि राम जन्म राजभर हत्या के मामले में मुकदमा दर्ज कर उसमें पुलिस के द्वारा तीन…

 

मऊ जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र के ढोलवन गांव के रहने वाले राम जन्म राजभर की बीते 28 मई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
जिसको लेकर मधुबन सर्कल के सीओ अंजनी कुमार पांडे ने बताया कि राम जन्म राजभर हत्या के मामले में मुकदमा दर्ज कर उसमें पुलिस के द्वारा तीन टीमों का गठन करते हुए उन हमलावरों की खोजबीन जारी कर दी गई है प्रथम सूचना रिपोर्ट में गांव में ही मौजूद आपसी रंजिश मैं राजनीतिक कारणों उल्लेख किया गया इस मामले में चार लोग नामजद तथा अन्य लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई थी। इस मामले में गठित टीम के द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए इसमें ग्राम प्रधान रामबदन यादव की गिरफ्तारी कर ली गई है उनको न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है शेष बचे अभियुक्तों के खिलाफ कार्यवाही के लिए प्रयास जारी है शेष बचे अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा

बताते चले कि दिनांक 28.05.2026 को थाना हलधरपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम ढोलवन में रामजन्म राजभर पुत्र स्व0 शिवपाल राजभर, उम्र लगभग 55 वर्ष, निवासी ग्राम ढोलबन थाना हलधरपुर जनपद मऊ, हलधरपुर बाजार से गेहूं पिसवाकर घर वापस जा रहे थे। उसी दौरान ढोलवन नहर पुलिया के पास उनको गोली मार दी गयी थी जिससे उनकी मृत्यु हो गयी। इस संबंध में मु0अ0स0 105/26 धारा 3(5)/10/103(1)/61(2)/351(3) बीएनएस थाना हलधरपुर जनपद मऊ 04 नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोंग पंजीकृत किया गया था । इसमें से 01 नामजद अभियुक्त ग्राम प्रधान रामबदन यादव निवासी ढोलवन थाना हलधरपुर जनपद मऊ को गिरफ्तार कर लिया गया है, तथा अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्राधिकारी मधुबन के नेतृत्व में थाना, स्वाट एवं एसओजी/सर्विलांस की 03 अलग-अलग टीमे गठित की गयी है, तथा अन्य वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports