हिंदी पत्रकारिता दिवस पर विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम का किया गया आयोजन

सिद्धार्थनगर। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर शनिवार को लोटन ब्लॉक सभागार में “राष्ट्र निर्माण में हिंदी पत्रकारिता का योगदान” विषय पर विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने हिंदी पत्रकारिता की गौरवशाली परंपरा, लोकतंत्र की मजबूती तथा समाज और राष्ट्र निर्माण में पत्रकारों की भूमिका पर विस्तार से…

सिद्धार्थनगर। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर शनिवार को लोटन ब्लॉक सभागार में “राष्ट्र निर्माण में हिंदी पत्रकारिता का योगदान” विषय पर विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने हिंदी पत्रकारिता की गौरवशाली परंपरा, लोकतंत्र की मजबूती तथा समाज और राष्ट्र निर्माण में पत्रकारों की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।

मुख्य अतिथि सदर विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता दिवस पत्रकारों के लिए गौरव और आत्ममंथन का अवसर है। पत्रकार समाज का आईना होते हैं, जो जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाकर शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। लोकतंत्र की मजबूती और समाज के सर्वांगीण विकास में पत्रकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। विशिष्ट अतिथि सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. जय सिंह यादव ने कहा कि पत्रकारिता का इतिहास समाज को दिशा देने और जनजागरण का इतिहास रहा है। पत्रकार निडर होकर भ्रष्टाचार, अन्याय एवं सामाजिक विसंगतियों के विरुद्ध आवाज उठाते हैं तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

ब्लॉक प्रमुख लोटन आशीष सिंह ने कहा कि पत्रकार समाज और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य करते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर उनके समाधान का मार्ग प्रशस्त करने में पत्रकारों की भूमिका सराहनीय है। सकारात्मक एवं निष्पक्ष पत्रकारिता विकास और जागरूकता दोनों को गति प्रदान करती है। खंड विकास अधिकारी सर्वेश मोहन ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के सजग प्रहरी हैं। वे समाज की वास्तविक समस्याओं को सामने लाकर शासन-प्रशासन को जनअपेक्षाओं से अवगत कराते हैं। विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत जनता तक पहुंचाने में पत्रकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार शुक्ल ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता ने स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण तक राष्ट्रीय चेतना को जागृत करने, सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जनमत तैयार करने और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में चुनौतियां बढ़ी हैं, लेकिन सत्य, निष्पक्षता और जनहित की भावना ही पत्रकारिता की सबसे बड़ी शक्ति है। शिक्षक विकास चंद्र मिश्र ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता केवल समाचारों के प्रसारण का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक, शिक्षित और संस्कारित करने का सशक्त उपकरण है। स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर वर्तमान समय तक हिंदी पत्रकारिता ने राष्ट्रहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर जनचेतना जगाने का कार्य किया है। बदलते दौर में पत्रकारों की जिम्मेदारियां और अधिक बढ़ गई हैं, इसलिए सत्य, निष्पक्षता और सामाजिक सरोकारों पर आधारित पत्रकारिता ही समाज और राष्ट्र को सही दिशा दे सकती है। वरिष्ठ समाजसेवी तेज प्रताप सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारिता करना चुनौतीपूर्ण कार्य बन गया है। तमाम कठिनाइयों के बावजूद पत्रकार जनहित और सामाजिक सरोकारों के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं, जो अत्यंत प्रशंसनीय है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बृज बिहारी मिश्र एवं संचालन पत्रकार जय प्रकाश गुप्ता ने किया। कार्यक्रम के संयोजक मान्यता प्राप्त पत्रकार सन्दीप कुमार मद्धेशिया रहे। इस अवसर पर पूर्वांचल के वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय अनिल कुमार श्रीवास्तव की स्मृति में पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों को “पत्रकार अनिल कुमार श्रीवास्तव सम्मान” से सम्मानित किया गया। सम्मानित पत्रकारों को प्रमाण-पत्र, भारतीय संविधान की प्रस्तावना की प्रति तथा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उसका ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राम भरोस चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा राम नेवास यादव, प्रधान संघ अध्यक्ष अरविंद मणि त्रिपाठी, पंकज वर्मा, अरविन्द पाण्डेय, कमलेश चौरसिया, रिंकू पांडेय, देवेंद्र मणि त्रिपाठी, ईश्वर देव, रविंद्र जाटव, चंद्रबली यादव, रामनाथ मौर्या, प्रियंका गोस्वामी सहित पत्रकार शिवेंद्र सिंह, अली अहमद, दुर्गेश मिश्र, लवकुश सिंह, अजीत सिंह, महेंद्र श्रीवास्तव, हीरालाल मद्धेशिया, अमन जायसवाल सहित बड़ी संख्या में पत्रकार, बुद्धिजीवी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports