बस्ती में रेलवे ट्रैक पर मिला क्षत-विक्षत शव, केरला निवासी के रूप में हुई पहचान

  बस्ती: जिले के ओड़वारा साइड स्थित पूर्वी आउटर सिग्नल के पास शनिवार सुबह रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप मच गया। सुरक्षा नियंत्रण कक्ष लखनऊ से सुबह 6:45 बजे सूचना मिलने पर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट बस्ती के सउनि मनन व कांस्टेबल उपेंद्रनाथ मिश्रा मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर…

 

बस्ती: जिले के ओड़वारा साइड स्थित पूर्वी आउटर सिग्नल के पास शनिवार सुबह रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप मच गया। सुरक्षा नियंत्रण कक्ष लखनऊ से सुबह 6:45 बजे सूचना मिलने पर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट बस्ती के सउनि मनन व कांस्टेबल उपेंद्रनाथ मिश्रा मौके पर पहुंचे।

घटनास्थल पर मृतक का सिर धड़ से अलग अप लाइन पर पड़ा मिला, जबकि शव लाइन से करीब 10 फीट नीचे था। सूचना पर जीआरपी बस्ती के उपनिरीक्षक लल्लन तिवारी टीम के साथ पहुंचे और जांच शुरू की। तलाशी में ओप्पो मोबाइल, गोरखपुर से गोंडा का रेलवे टिकट व पहचान पत्र मिला। मृतक की पहचान 44 वर्षीय जाबिर अहमद ताहिर निवासी एर्नाकुलम, केरला के रूप में हुई। जीआरपी ने शव कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना से रेल यातायात प्रभावित नहीं हुआ।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports