विश्व पर्यावरण दिवस पर मऊ जनपद न्यायालय परिसर में हुआ पौधारोपण

मऊ – विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मऊ के तत्वावधान में जनपद न्यायालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष संजय कुमार यादव के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अधिवक्ताओं ने उत्साहपूर्वक विभिन्न…

मऊ – विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मऊ के तत्वावधान में जनपद न्यायालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष संजय कुमार यादव के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अधिवक्ताओं ने उत्साहपूर्वक विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया। जनपद न्यायाधीश संजय कुमार यादव ने कहा कि पौधे पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, स्वच्छ वायु प्रदान करने, जल संरक्षण तथा जैव विविधता को सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बढ़ते प्रदूषण एवं जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए सभी नागरिकों से अधिकाधिक पौधारोपण करने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।

प्रभारी सचिव अरुणांजलि सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि इसे जीवनशैली का हिस्सा बनाना आवश्यक है। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने की अपील की।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports