मुख्य विकास अधिकारी ने किया जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड सेंटर का औचक निरीक्षण

 मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने जिला चिकित्सालय मऊ स्थित ब्लड सेंटर (ब्लड बैंक) का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को परखा और केंद्र की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु कड़े निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने ब्लड बैंक की कार्यप्रणाली का जायजा लिया और वहां मौजूद संसाधनों…

 मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने जिला चिकित्सालय मऊ स्थित ब्लड सेंटर (ब्लड बैंक) का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को परखा और केंद्र की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु कड़े निर्देश दिए।

मुख्य विकास अधिकारी ने ब्लड बैंक की कार्यप्रणाली का जायजा लिया और वहां मौजूद संसाधनों व तकनीकी समस्याओं को चिह्नित करते हुए उनके तत्काल समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। 

रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक और ब्लड बैंक प्रभारी को निर्देशित किया कि जनपद में नियमित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन कराया जाए।

उन्होंने कहा कि रक्तदान एक पुनीत कार्य है और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने के लिए जागरूकता अभियान चलाए जाएं ताकि आपात स्थिति में रक्त की कमी न हो।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने चिकित्सालय प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित

रहे।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports