मऊ में लिटिल फ्लावर इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, विज्ञान और वाणिज्य वर्ग में जिला टॉपर बने छात्र

 Mau News: मऊ जनपद के खालिसपुर स्थित Little Flower International School ने सीबीएसई कक्षा 12वीं के घोषित परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन करते हुए जनपद स्तर पर अपना परचम लहराया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने विज्ञान (जीव विज्ञान) एवं वाणिज्य वर्ग में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर स्कूल और जिले का नाम रोशन किया। विज्ञान वर्ग (जीव…

 Mau News:

मऊ जनपद के खालिसपुर स्थित Little Flower International School ने सीबीएसई कक्षा 12वीं के घोषित परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन करते हुए जनपद स्तर पर अपना परचम लहराया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने विज्ञान (जीव विज्ञान) एवं वाणिज्य वर्ग में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर स्कूल और जिले का नाम रोशन किया।

विज्ञान वर्ग (जीव विज्ञान) में छात्रा आरिशा फिरदौस ने 95.4 प्रतिशत अंक हासिल कर जनपद मऊ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं वाणिज्य वर्ग में छात्र अंशुमान श्रीवास्तव ने 94 प्रतिशत अंक अर्जित कर जिला स्तर पर पहला स्थान हासिल किया। इसी क्रम में छात्र शिवांश श्रीवास्तव ने 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि के साथ विद्यालय ने विज्ञान वर्ग में प्रथम और द्वितीय दोनों स्थानों पर कब्जा जमाया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या Geeta Lepcha ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं विद्यालय के प्रबंधक Murlidhar Yadav ने इसे विद्यार्थियों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम बताया। विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports