Basti News: एशिया ओलंपियाड का भव्य उद्घाटन, शिक्षाविदों को मिला एशियन एजुकेशनल एक्सीलेंस अवार्ड

  आधुनिक शिक्षा प्रणाली में समय के साथ प्रभावी परिवर्तन आवश्यक-चन्द्रमणि पाण्डेय बस्ती। बुधवार को प्रीशुभ फाउण्डेशन द्वारा “एशिया ओलंपियाड” के उद्घाटन समारोह का भव्य आयोजन स्टेशन रोड स्थित होटल प्रकाश के सभागार में किया गया। इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षाविदों को “एशियन एजुकेशनल एक्सीलेंस अवार्ड” से सम्मानित…

 

आधुनिक शिक्षा प्रणाली में समय के साथ प्रभावी परिवर्तन आवश्यक-चन्द्रमणि पाण्डेय

बस्ती। बुधवार को प्रीशुभ फाउण्डेशन द्वारा “एशिया ओलंपियाड” के उद्घाटन समारोह का भव्य आयोजन स्टेशन रोड स्थित होटल प्रकाश के सभागार में किया गया। इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षाविदों को “एशियन एजुकेशनल एक्सीलेंस अवार्ड” से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीसी माध्यमिक वागेश पाठक, खण्ड शिक्षा अधिकारी (बेसिक) विनोद त्रिपाठी एवं सीबीएसई सिटी कोऑर्डिनेटर गोबिंद सिंह उपस्थित रहे। इसके साथ ही जनपद के 70 से अधिक विद्यालयों के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए। शिक्षा जगत से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता विक्रमादित्य पाण्डेय ने किया।  ं प्रीशुभ फाउंडेशन के सचिव एवं “एशिया ओलंपियाड” के संस्थापक चन्द्रमणि पाण्डेय ने वर्तमान शिक्षा प्रणाली में हो रहे बदलाव, विद्यार्थियों के सामने आने वाली चुनौतियों और उनके मार्गदर्शन में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष प्रभावों पर विचार साझा किए। उन्होंने आधुनिक शिक्षा व्यवस्था में विद्यार्थियों को बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए नए और प्रभावी शैक्षणिक तरीकों की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

कार्यक्रम में मुख्य कार्यालय से आई ह्यूमन रिसोर्स मैनेजर प्रतीक्षा सिंह के साथ अल्पना यादव, आर्या मिश्रा और अंकिता सिंह भी आयोजन का हिस्सा रहीं। पूरे कार्यक्रम के दौरान शिक्षाविदों में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा देखने को मिली।
अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, शिक्षाविदों एवं विद्यालय प्रबंधकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग और सहभागिता से ही यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports