बलिया रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का डीआरएम ने किया निरीक्षण, परियोजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश

बलिया। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने 6 जून 2026 को भारत सरकार के परियोजना निगरानी समूह (पीएमजी) एवं रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बलिया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर पुनर्विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन पर चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का…

बलिया। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने 6 जून 2026 को भारत सरकार के परियोजना निगरानी समूह (पीएमजी) एवं रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बलिया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर पुनर्विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन पर चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का स्थलीय अवलोकन किया। इस दौरान 12 मीटर चौड़े फुटओवर ब्रिज, सर्कुलेटिंग एरिया के विकास, यात्री प्रतीक्षालय के उन्नयन, महिला, पुरुष एवं दिव्यांग शौचालयों, वीआईपी कक्ष, स्टेशन परिसर में पेयजल एवं प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग स्थल तथा सेकेंड एंट्री सर्कुलेटिंग एरिया के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के उपरांत मंडल रेल प्रबंधक ने परियोजना निगरानी समूह के साथ समीक्षा बैठक कर बलिया रेलवे स्टेशन पर संचालित पुनर्विकास एवं अधोसंरचना परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में स्टेशन के आधुनिकीकरण, यात्री सुविधाओं के विस्तार, प्लेटफॉर्म विकास, परिसंचरण क्षेत्र में सुधार, स्वच्छता व्यवस्था तथा विद्युत एवं सिग्नल संबंधी कार्यों की प्रगति पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने निर्धारित समय सीमा के अनुरूप कार्यों को पूरा करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

आशीष जैन ने सभी विभागों के अधिकारियों को परियोजनाओं के क्रियान्वयन में बेहतर समन्वय बनाए रखने तथा गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने शेष कार्यों को शीघ्र पूरा करने और संभावित बाधाओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

उन्होंने परियोजनाओं की नियमित निगरानी और समीक्षा करते हुए निर्माण कार्यों की गति एवं गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि यात्रियों को आधुनिक और बेहतर रेलवे सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जा सकें।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports