निर्माणाधीन विसर्जन घाट का मऊ डीएम ने किया निरीक्षण, धीमी प्रगति पर सीएनडीएस अधिकारियों को लगाई फटकार

  मऊ: मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन विसर्जन घाट का जिलाधिकारी श्री आनंद वर्द्धन ने स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परियोजना की धीमी रफ्तार पर नाराजगी जताते हुए कार्यदायी संस्था सीएनडीएस के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और निर्माण कार्य में तेजी लाने…

 

मऊ: मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन विसर्जन घाट का जिलाधिकारी श्री आनंद वर्द्धन ने स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परियोजना की धीमी रफ्तार पर नाराजगी जताते हुए कार्यदायी संस्था सीएनडीएस के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों और गुणवत्ता के अनुरूप समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण में सामने आया कि 247.42 लाख रुपये लागत वाली इस परियोजना का कार्य 25 मई 2025 से शुरू हुआ था तथा इसे 24 फरवरी 2026 तक पूरा किया जाना था, लेकिन अब इसकी संभावित पूर्णता तिथि 15 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

परियोजना पर अब तक 163.72 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं, जबकि भौतिक प्रगति लगभग 65 प्रतिशत ही पहुंच सकी है। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने तथा शेष कार्य जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर विकास विभाग के अधिशासी अधिकारी को समन्वय बनाकर कार्यों की सतत निगरानी करने को कहा।

निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार, कार्यदायी संस्था के सहायक अभियंता सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports