UP News: हर्रैया क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा कार्यों का विधायक अजय सिंह ने किया निरीक्षण

 हर्रैया क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा कार्यों का विधायक अजय सिंह ने किया निरीक्षण बस्ती: हर्रैया विधानसभा क्षेत्र में सरयू नदी के तट पर संचालित बाढ़ सुरक्षा एवं सिंचाई परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण विधायक अजय सिंह द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान काशीपुर-बटौली तटबंध, दुधौरा तटबंध तथा चंद्रपलिया-भौसिया पम्प कैनाल निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा…

 हर्रैया क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा कार्यों का विधायक अजय सिंह ने किया निरीक्षण

बस्ती: हर्रैया विधानसभा क्षेत्र में सरयू नदी के तट पर संचालित बाढ़ सुरक्षा एवं सिंचाई परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण विधायक अजय सिंह द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान काशीपुर-बटौली तटबंध, दुधौरा तटबंध तथा चंद्रपलिया-भौसिया पम्प कैनाल निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा बताया गया कि काशीपुर-बटौली तटबंध का निर्माण लगभग ₹12.38 करोड़ की लागत से कराया जा रहा है, जबकि दुधौरा तटबंध की अनुमानित लागत करीब ₹4.95 करोड़ है। इसके अतिरिक्त चंद्रपलिया- भौसिया पम्प कैनाल का निर्माण कार्य लगभग ₹4 करोड़ की लागत से कराया जा रहा है। इन परियोजनाओं का उद्देश्य बाढ़ के दौरान क्षेत्रीय जनता, कृषि भूमि तथा बुनियादी ढांचे को सुरक्षित रखना है।

निरीक्षण के समय कार्यों की गुणवत्ता, निर्माण सामग्री तथा प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। विधायक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य समयबद्ध एवं मानकों के अनुरूप पूर्ण कराए जाएं, ताकि आगामी बाढ़ सत्र से पूर्व परियोजनाएं पूरी तरह तैयार हो सकें। इस दौरान संबंधित विभागों के अभियंता एवं अधिकारी भी मौजूद रहे। उन्होंने निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि कार्य तेजी से कराया जा रहा है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports