Basti News: सांगठनिक मजबूती ही विजय का आधार ,विवेकानंद मिश्र के नेतृत्व में 400 शक्ति केंद्रों पर एक साथ बैठकें

बस्ती। भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा जिला इकाई बस्ती द्वारा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक गतिशील तथा सशक्त बनाने के उद्देश्य से रविवार को एक अभूतपूर्व सांगठनिक अभियान चलाया गया। जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्र के नेतृत्व में जिले के सभी 400 शक्ति केंद्रों पर एक साथ गरिमापूर्ण बैठकें सफलतापूर्वक…

बस्ती। भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा जिला इकाई बस्ती द्वारा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक गतिशील तथा सशक्त बनाने के उद्देश्य से रविवार को एक अभूतपूर्व सांगठनिक अभियान चलाया गया। जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्र के नेतृत्व में जिले के सभी 400 शक्ति केंद्रों पर एक साथ गरिमापूर्ण बैठकें सफलतापूर्वक संपन्न हुईं।

इस महाभियान के तहत प्रत्येक शक्ति केंद्र पर संबंधित शक्ति केंद्र संयोजक, प्रभारी, प्रवासी तथा बूथ अध्यक्ष अनिवार्य रूप से मौजूद रहे। बैठकों में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा, केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा बूथ स्तर पर पार्टी की पकड़ को और अधिक मजबूत करने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई।

‘मन की बात’ कार्यक्रम प्रत्येक बूथ पर सामूहिक रूप से सुनना और सरल ऐप पर अपलोड करना अनिवार्य,नए मतदाताओं को जोड़नाकेंद्र सरकार की 11 वर्ष की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाना,हर महीने के अंतिम रविवार को बूथों पर बैठक अनिवार्य,शक्ति केंद्र की बैठक भी सरल ऐप पर अपलोड करना अनिवार्य

जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने कहा, “बूथ जीता तो चुनाव जीता के मंत्र के साथ भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता मिशन मोड में है। शक्ति केंद्रों पर एक साथ ये बैठकें हर माह के आखिरी रविवार से पहले वाले रविवार को होंगी। हमारा लक्ष्य हर बूथ को डिजिटल व सांगठनिक रूप से अजेय बनाना है।”

इस अवसर पर राजेश पाल चौधरी, प्रत्यूष विक्रम सिंह, भानु प्रकाश मिश्र, अखण्ड प्रताप सिंह, वीरेंद्र गौतम, ब्रह्मदेव यादव, दिलीप पाण्डेय, राम सिंगार ओझा, अमृत वर्मा, अभिषेक कुमार, प्रेम प्रकाश चौधरी, राजेंद्र राजभर, सुरेंद्र चौधरी, विनय यादव, प्रदीप निषाद, सुधाकर पाण्डेय ‘नीरज’, विनय भरद्वाज, राकेश शर्मा, राधे श्याम कमलापुरी, रोली सिंह, सुनील सिंह, विनय शंकर मिश्रा, विजय पांडे, सत्येंद्र सिंह ‘भोलू’, तारक जायसवाल, राजकुमार शुक्ल, श्याम बिहारी गौड़, ओमप्रकाश, ओंकार सिंह, शिवचरण जायसवाल, अमित चतुर्वेदी, जवाहरलाल जायसवाल, अमरनाथ शर्मा, गंगेश सिंह, राजेश कमलापुरी, गौरवमणि त्रिपाठी, गिरिजेश यादव, जनक राम गौतम, सुधाकर विक्रम सिंह, सरजीत भारती, कर्मेंद्र चौहान, विजय भान सिंह, दुर्गेश अग्रहरि, संजय कुमार चौरसिया, विशुद्धानंद त्रिपाठी, लवकुश शुक्ल, सुरेश भट्ट, वेद प्रकाश तिवारी, जमुना पांडे, मनोज पाठक, शिवाप्रसाद चौधरी, राजन मिश्रा , दीपक सोनी, राकेश जायसवाल सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, शक्ति केंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी, शक्ति केंद्र प्रवासी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग शक्ति केंद्रों पर बैठक किया।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports