Mau News: सपा नेता सीमा राजभर बोली प्रदेश में राजभर समाज के दो मंत्री लेकिन किसी काम के नहीं

मऊ। जनपद के हलधरपुर थाना क्षेत्र के ढोलबन गांव में लगभग 60 वर्षीय रामजन्म राजभर की हत्या के बाद मामला अब राजनीतिक रंग लेता नजर आ रहा है। घटना के बाद लगातार सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेता पीड़ित परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं तथा न्याय दिलाने का भरोसा दे रहे…

मऊ। जनपद के हलधरपुर थाना क्षेत्र के ढोलबन गांव में लगभग 60 वर्षीय रामजन्म राजभर की हत्या के बाद मामला अब राजनीतिक रंग लेता नजर आ रहा है। घटना के बाद लगातार सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेता पीड़ित परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं तथा न्याय दिलाने का भरोसा दे रहे हैं।

एक ओर जहां उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर शनिवार को पीड़ित परिवार के घर पहुंचे थे, वहीं रविवार को समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर भी ढोलबन गांव पहुंचीं। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दी और कहा कि वह समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलकर परिवार को न्याय दिलाने तथा आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगी।

मीडिया से बातचीत करते हुए सीमा राजभर ने कहा कि इस दुख की घड़ी में समाजवादी पार्टी पूरी तरह पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि अपराधी की कोई जाति नहीं होती और हत्या जैसे जघन्य अपराध की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

मंत्री अनिल राजभर के पीड़ित परिवार से मिलने के सवाल पर सीमा राजभर ने कहा कि यदि सरकार वास्तव में राजभर समाज की हितैषी है तो चार दिन बाद गांव आने के बजाय पहले ही न्याय दिलाने की दिशा में कार्रवाई कर सकती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग समाज में जहर घोलने का काम कर रहे हैं, जबकि आवश्यकता निष्पक्ष न्याय की है।

उन्होंने कहा कि चाहे अपराधी किसी भी जाति का हो, यदि उसने हत्या की है तो उसे कानून के अनुसार सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार में राजभर समाज के मंत्री होने के बावजूद वे न्याय की लड़ाई को मजबूती से नहीं उठा रहे हैं।

ओमप्रकाश राजभर को लेकर पूछे गए सवाल पर की अरे वो सपाइयों लोडरो कभी लंदन गए हो के सवाल पर सीमा राजभर ने कहा कि नेताओं को विवादित बयानों के बजाय न्याय की बात करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और वह स्वयं इस मामले में न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करेंगी।

सीमा राजभर ने कहा कि उनकी प्राथमिकता केवल यह है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों को कड़ी सजा मिले।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports