UP: महाराजा सुहेलदेव विजय दिवस समारोह का हुआ आयोजन, पूर्व राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य शिवपूजन राजभर रहे मुख्य अथिति

बस्ती:  राष्ट्रीय चक्रवर्ती सम्राट महाराजा सुहेलदेव राजभर के विजय दिवस के अवसर पर राजभर समाज द्वारा प्रेस क्लब बस्ती में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बसंतलाल राजभर ने की, जबकि संचालन अरविंद राजभर ने किया। समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य शिवपूजन राजभर…

बस्ती:  राष्ट्रीय चक्रवर्ती सम्राट महाराजा सुहेलदेव राजभर के विजय दिवस के अवसर पर राजभर समाज द्वारा प्रेस क्लब बस्ती में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बसंतलाल राजभर ने की, जबकि संचालन अरविंद राजभर ने किया।

समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य शिवपूजन राजभर ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव राजभर ने विदेशी आक्रांता सैय्यद सालार मसूद गाजी को पराजित कर हिंदू स्वाभिमान और संस्कृति की रक्षा की थी। उन्होंने कहा कि महाराजा सुहेलदेव भारतीय इतिहास और सांस्कृतिक गौरव के प्रतीक हैं तथा उनकी विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार लगातार कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने महाराजा सुहेलदेव के सम्मान में विभिन्न योजनाएं और संस्थान स्थापित किए हैं। बहराइच में स्मारक एवं पार्क का निर्माण, उनके नाम पर मेडिकल कॉलेज, डाक टिकट, सुपरफास्ट ट्रेन तथा आजमगढ़ विश्वविद्यालय की स्थापना इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार सभी जाति-वर्ग के महापुरुषों को सम्मान देने का कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में जिला मंत्री राजेन्द्र प्रसाद राजभर, चतुर्गुण राजभर, राम अजीर राजभर, बलराम गौड़, वीरेन्द्र प्रताप राजभर, इन्द्रजीत राजभर, दुर्गा प्रसाद राजभर, गुलशन राजभर, फूलचन्द्र राजभर, शोभाराम राजभर, रामचन्द्र राजभर एडवोकेट, संतोष भारद्वाज, संजय कुमार जोरिया, कृपाशंकर गौतम, गोविन्द राजभर एडवोकेट, राजेन्द्र राजभर सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में महाराजा सुहेलदेव राजभर के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports