UP NEWS: हिन्दू युवा वाहिनी धूमधाम से मनाएगी योगी आदित्यनाथ का जन्मदिवस

  बस्ती। हिन्दू युवा वाहिनी द्वारा 5 जून को गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ का जन्मदिवस जनपद बस्ती में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। हिन्दू युवा वाहिनी के जिला निवर्तमान महामंत्री विनय सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह लगभग 11 बजे जिला कार्यालय पर…

 

बस्ती। हिन्दू युवा वाहिनी द्वारा 5 जून को गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ का जन्मदिवस जनपद बस्ती में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

हिन्दू युवा वाहिनी के जिला निवर्तमान महामंत्री विनय सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह लगभग 11 बजे जिला कार्यालय पर होगा। जन्मदिवस समारोह के तहत हियुवा कार्यकर्ताओं द्वारा सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु सहभागिता करेंगे।

उन्होंने बताया कि सुंदरकांड पाठ के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया जाएगा। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा तथा लोगों को पौधे वितरित किए जाएंगे।

विनय सिंह ने जनपदवासियों, संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस को सेवा, संस्कार और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मनाया जाएगा।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports