Mau News: थाने में रील बनाना पड़ा भारी, महिला पुलिसकर्मी निलंबित

  Mau: मऊ जिले में वर्दी में सोशल मीडिया रील बनाना एक महिला पुलिसकर्मी को महंगा पड़ गया। शहर कोतवाली परिसर में हिंदी गाने पर रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने वाली महिला पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस विभाग ने यह सख्त कार्रवाई की है।…

 

Mau: मऊ जिले में वर्दी में सोशल मीडिया रील बनाना एक महिला पुलिसकर्मी को महंगा पड़ गया। शहर कोतवाली परिसर में हिंदी गाने पर रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने वाली महिला पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस विभाग ने यह सख्त कार्रवाई की है।

जानकारी के अनुसार, महिला पुलिसकर्मी ने थाने परिसर में ड्यूटी के दौरान रील बनाई थी। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा, जिसके बाद पुलिस मुख्यालय की सोशल मीडिया पॉलिसी के उल्लंघन का मामला सामने आया। मामले को गंभीरता से लेते हुए मऊ पुलिस प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित महिला पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया।

इस पूरे मामले की जांच सीओ सिटी कृष राजपूत को सौंपी गई है। जांच के बाद आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

मऊ पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने बताया कि थाना कोतवाली कार्यालय में नियुक्त कुछ महिला पुलिसकर्मियों द्वारा कार्यालय में बैठकर गाने पर रील बनाई गई थी। मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित महिला पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में सोशल मीडिया पॉलिसी लागू है और उसका उल्लंघन करने पर कार्रवाई का स्पष्ट प्रावधान है। सभी पुलिसकर्मियों को लगातार मीटिंग और ब्रीफिंग के दौरान निर्देश दिए जाते हैं कि ड्यूटी के दौरान रील या सोशल मीडिया वीडियो न बनाएं। इसके बावजूद यदि कोई ऐसा करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports