Basti News: सी.बी.एस.ई. बोर्ड परीक्षा में लिटिल फ्लावर्स स्कूल बस्ती के बच्चों ने लहराया परचम

बस्ती: बुद्धवार  सी.बी.एस.ई. बोर्ड ने कक्षा 12 वीं 2025-26 का परिणाम घोषित किया ।जिसमें लिटिल फ्लावर्स स्कूल बस्ती ने अपने सफलता के शानदार इतिहास को दोहराते हुए इस वर्ष भी अपनी सफलता का परचम लहराया। विद्यालय की  छात्रा सृष्टि शुक्ला ने 96.00% अंक पाकर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल कर अपने माता पिता का नाम…

बस्ती: बुद्धवार  सी.बी.एस.ई. बोर्ड ने कक्षा 12 वीं 2025-26 का परिणाम घोषित किया ।जिसमें लिटिल फ्लावर्स स्कूल बस्ती ने अपने सफलता के शानदार इतिहास को दोहराते हुए इस वर्ष भी अपनी सफलता का परचम लहराया। विद्यालय की  छात्रा सृष्टि शुक्ला ने 96.00% अंक पाकर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल कर अपने माता पिता का नाम रोशन किया। अपने अनुकूल शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम को देखकर छात्र, शिक्षक एवं अभिभावकों के चेहरे खिल गए। 

इस अवसर पर विद्यालय में स्वागत समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें विद्यालय के प्रबंधक  सुरेन्द्र प्रताप सिंह, विद्यालय के निर्देशक राहुल सिंह एवं विद्यालय की निर्देशिका श्रीमती अपर्णा सिंह ने छात्रों को मिठाई खिलाकर एवं माला पहनाकर उनका स्वागत करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 

कक्षा 12वीं में 20 + बच्चों ने 90% से अधिक तथा 50+ बच्चों ने 85% से अधिक प्राप्त किया। कक्षा 12वीं में *सृष्टि शुक्ला ने 96.00%* अंकों के साथ *एकाउण्टेंसी में 100 में 99* अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, आस्था सिंह  94.00 % अंकों के साथ द्वितीय स्थान तथा किन्जल सिंह एवं ज्योति यादव ने 93.00% अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में अनुष्का पटेल 92.00%, आयुष सिंह 92.00%, इकरा चौधरी 92.00%, साक्षी 92.00%, अदिति सिंह 92.00%, रागिनी यादव 91.40, सारन्या सिंह 91.00%, दिव्य 91.00%, अर्चना साहु 91.00%, श्रेया सिंह 91.00%, राज वर्मा 91.00%, गरिमा चौधरी 90.40%, नैन्सी मिश्रा 90.00%, वर्षा शर्मा 90.00%, दीपक विश्वकर्मा 90.00%,दीपाली श्रीवास्तवा 90.00%, शालिनी चौधरी 90.00%, बैष्णवी श्रीवास्तवा 90.00% मीनाक्षी पाल 90.00%* अंक प्राप्त किया ।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक महोदय ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा की यह बच्चों के लिए एवं विद्यालय के लिए गौरव का विषय है कि विद्यालय हमेशा नये कीर्तिमान को स्थापित कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि यह बच्चों के एक दिन के परिश्रम का परिणाम नहीं बल्कि लगातार परिश्रम का परिणाम है।

विद्यालय के निर्देशक  राहुल सिंह  ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि परीक्षा केवल अंक प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि स्वयं को बेहतर बनाने का अवसर है। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दीं तथा कम अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को निराश न होकर दोगुनी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि असफलता ही भविष्य की सफलता का आधार बनती है। विद्यालय द्वारा सुमधुर फाउंडेशन क्लासेस प्रारंभ कर दी गई हैं, जिनमें नियमित टेस्ट, डाउट क्लियरिंग सेशन एवं विशेष मार्गदर्शन के माध्यम से विद्यार्थियों की शैक्षणिक तैयारी को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा, ताकि विद्यार्थी प्रतियोगी एवं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।*

इस अवसर पर विद्यालय की निर्देशिका श्रीमती अपर्णा सिंह ने बच्चों एवं अभिभावकों से संवाद स्थापित करते हुए सर्वोत्तम अंक प्राप्त करते वाले बच्चों से कहा कि जिन बच्चों को उनके मेहनत से कम अंक प्राप्त हुए है या मेरिट में वे वांछित स्थान प्राप्त नहीं कर पाए हैं, उन्हें किसी भी प्रकार की चिंता करने या कुंठा ग्रस्त होने की आवश्यकता नहीं है। ऐसे छात्र अपनी दुगुनी मेहनत कर अगली कक्षा में इतिहास रचने का काम करें। 

इस अवसर पर उपस्थित अभिभावकों ने बच्चों की सफलता का श्रेय विद्यालय परिवार को तथा शिक्षको ने बच्चों की सफलता का श्रेय अभिभावक और बच्चों के काठिन परिश्रम को दिया। अभिभावको ने कहा कि आज लिटिल फ्लावर्स स्कूल एक ऐसा संस्थान है जहाँ शिक्षा, संस्कार के साथ अत्याधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध करायी जाती है। उन्होंने विद्यालय के प्रति अपना आभार ज्ञापित किया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती वंदना सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता निरंतर परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास का परिणाम होता है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी लगन और समर्पण के साथ आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। उक्त अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक, तपन कुमार घोष, आशुतोष पाल, संदीप सिंह, रमाकांत द्विवेदी, अरुण भट्ट, तैयब हुसैन, शुभम, संध्या तिवारी, अभय कुमार, विशाल, विकास, श्रीकांत, अभिषेक, जे. पी. यादव, रितिका श्रीवास्तव,विवेक सिंह, प्रत्यूष यादव, धनंजय शुक्ला,कौशलानंद मिश्र, अशरफ, शशिधर चतुर्वेदी, प्रमोद त्रिपाठी,अनूप बरनवाल, पंकज श्रीवास्तव, अरुण श्रीवास्तव, इंद्रजीत यादव तथा समन्वयक राजमणि वर्मा, प्रीति अस्थाना, मधु सिंह,  तन्मय , साक्षी पाण्डेय, अर्पिता, साक्षी गुप्ता, निष्ठा , वैभव पाण्डेय, आनन्द आर्या, गुरप्रीत, पूजा जायसवाल, रीना त्रिपाठी, सुभाष मणि त्रिपाठी आदि सहित विद्यालय परिवार के अन्य शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports