जिला पूर्ति अधिकारी ने मऊ जनपद के पेट्रोल पंप का किया औचक निरीक्षण

मऊ जिले में स्थित पेट्रोल पम्पों का औचक निरीक्षण जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक एवं अन्य के साथ किया गया। निरीक्षण के समय मेसर्स नरजा फिलिंग स्टेशन, ताजोपुर के मैनेजर मौके पर उपस्थित थे। निरीक्षण में सर्वप्रथम पेट्रोल पम्प पर डीजल / पेट्रोल की उपलब्धता की जांच की गयी। जांच में…

मऊ जिले में स्थित पेट्रोल पम्पों का औचक निरीक्षण जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक एवं अन्य के साथ किया गया। निरीक्षण के समय मेसर्स नरजा फिलिंग स्टेशन, ताजोपुर के मैनेजर मौके पर उपस्थित थे। निरीक्षण में सर्वप्रथम पेट्रोल पम्प पर डीजल / पेट्रोल की उपलब्धता की जांच की गयी। जांच में पाया गया कि 12 केएल० डीजल एवं 11 केएल० पेट्रोल उपलब्ध था। पम्प पर कुल बिकी डीजल 2630 लीटर तथा पेट्रोल 1541 लीटर किया गया। पम्प पर पर्याप्त मात्रा में डीजल / पेट्रोल उपलब्ध है।

 मौके पर उपभोक्ताओं की स्थिति सामान्य पायी गयी। पेट्रोल पम्प पर पेयजल व्यवस्था, हवा, शौचालय की व्यवस्था संतोषजनक पायी गयी। अवधेश सर्विस सेन्टर, नरई बांध का निरीक्षण के समय प्रबन्धक उपस्थित थे। सर्वप्रथम पेट्रोल पम्प पर डीजल / पेट्रोल की उपलब्धता की जांच की गयी। जांच में पाया गया कि 08 केएल० डीजल एवं 09 केएल० पेट्रोल उपलब्ध था। पम्प पर कुल बिकी डीजल 1958 लीटर तथा पेट्रोल 1490 लीटर किया गया। पम्प पर पर्याप्त मात्रा में डीजल / पेट्रोल उपलब्ध है। मौके पर उपभोक्ताओं की स्थिति सामान्य पायी गयी। पेट्रोल पम्प पर पेयजल व्यवस्था, हवा, शौचालय की व्यवस्था संतोषजनक पायी गयी। इसके साथ ही पम्प स्वामियों को निर्देशित किया गया कि आकस्मिक सेवा के वाहनों को प्राथमिकता के आधार पर ईंधन उपलब्ध कराएगें।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports